मालगुडी का आदमख़ोर
Malgudi Ka Aadamkhor (Hindi Translation Of 'The Man-Eater Of Malgudi') - R.K.NARAYAN
विश्व प्रसिद्ध "मालगुडी की कहानियां" की तरह ही आर. के. नारायण के इस उपन्यास की पृष्ठभूमि भी उनका प्रिय काल्पनिक शहर मालगुडी हैं। यहां रहने वाले नटराज की शांत ज़िंदगी में तब भूचाल आ जाता है, जब उसकी प्रिंटिंग प्रेस की ऊपरी मंज़िल पर वासु डेरा डाल लेता है। वासु अव्वल दर्जे का गुंडा और फसादी है। उसका पेशा मरे हुए जानवरों का खाल में भूसा भर उन्हें सजावटी रूप देना है, इसलिए वह खुलेआम उनका शिकार करता है। यहां तक की नटराज की प्यारी बिल्ली भी वासु की भेंट चढ़ जाती है और वह कुछ नहीं कर पाता। बड़े शिकार की तलाश में वासु मंदिर के हाथी पर निशाना साधने की फिराक में है। आखिरकार, नटराज भी वासु को सबक सिखाने की ठान लेता है और बड़ी होशियारी और सावधनी से एक-एक कर उसकी सभी चालों को नाकाम कर देता है। मंदिर में नृत्य करने वाली दिलकश रंगी और नटराज का निजी सहायक शास्त्री "मालगुडी की आदमख़ोर" को और भी रंगीन और दिलचस्प बनाते हैं। उनकी बातें और हरकतें भीतर तक गुदगुदा देती हैं।
a6257ca9-0e1b-4665-9a68-4b35c3a164ec|0|.0
मालगुडी की कहानियां
Malgudi Days (Hindi Translation) - R.K.NARAYAN
अपने उपन्यास 'गाइड' के लिय साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित तथा पदमविभूषण द्वारा अलंकृत उपन्यासकार आर. के. नारायण विश्वस्तरीय रचनाकार गिने जाते है। उनके उपन्यास 'गाइड' पर बनी फिल्म ने उन्हें लोकप्रियता का एक और आयाम दिया, जिसे आज भी याद किया जाता है।
'मालगुडी' की कहानियां आर. के. नारायण की अदभुत रोचक कहानियां समेटे हुए पुस्तक है। अपने दक्षिण भारत के प्रिय क्षेत्र मैसूर और चेन्नई में घुमते हुए उन्होंने आधुनिकता और पारंपरिकता के बीच यहां-वहां ठहरते साधारण चरित्रों को देखा और उन्हें अपने असाधारण कथा-शिल्प के ज़रिये, अपने चरित्र बना लिया। 'मालगुडी के दिन' पर दूरदर्शन ने धारावाहिक बनाया जो दर्शक आज तक नहीं भूले हैं।
दशकों बाद भी 'मालगुडी के दिन' की कहानियां उतनी ही जीवंत और लोकप्रिय हैं, जितनी पहले कभी थी। यही उनकी खूबी है।
95210678-769f-4f7d-bfb4-6a09cb0bcc3b|0|.0